Voice of Eastern India

बांकीपुर उपचुनाव में नीतीश कुमार की कमी खली : उप मुख्यमंत्री


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
बिहार के उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने शुक्रवार बांकीपुर उपचुनाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर चुनाव में नीतीश कुमार की कमी खली है। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी बैठक कर रही है और लोगों के बीच में भी जाएगी। 

EO विमल कुमार की हत्या पर उन्होंने कहा कि विरोधी तो आरोप लगाएगा ही, मामले की जांच हो रही है। बांकीपुर चुनाव में हार को लेकर उन्होंने कहा उसकी समीक्षा होगी। हम लोगों की हार पर विपक्ष चिंतित है।  कमेंट कर रहे हैं और उसका ही जमानत जप्त हो गया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कमी खली है। नीतीश कुमार बड़े नेता हैं, उन्होंने लंबे समय तक काम किया है तो थोड़ी कमी तो महसूस होगी ही। 
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.