Voice of Eastern India

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित कुमार / मुंगेर:
बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपने ही विभाग के एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि ये अवैध रूप से मवेशियों को ले जाने वाले तस्करों से साठगांठ कर उनके वाहनों को जिले की सीमा से सुरक्षित पास कराने में मदद करते थे।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। डीआईयू की टीम ने पहले मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग पर बिंदवारा मोड़ के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी में देखा गया कि करीब 35 से 36 भैंसें क्रूरतापूर्वक उसमें लादी गई थीं। मौके से तीन पशु तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मवेशियों को खगड़िया ले जाया जा रहा था। 

एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की जांच की गई। इस दौरान तस्करों के संपर्क में मुंगेर पुलिस के कर्मियों के होने का प्रमाण मिला। जिसके बाद तुरंत चारों को गिरफ्तार किया गया। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.