Voice of Eastern India

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मंथन किया गया। बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत करने और चिकित्सा सेवाओं में सुधार पर बैठक का मुख्य फोकस रहा। राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और विभिन्न केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई।

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने,स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने तथा लोगों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को बिहार के स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी अहम माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच हुई यह बैठक ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है। बैठक से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को केंद्र का अतिरिक्त सहयोग मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.