Voice of Eastern India

हाजीपुर में नाव डूबने से आधा दर्जन लोग लापता, गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास बोल्डर से टकराने से हादसा


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के निकट बोल्डर में टकराने से नाव असंतुलित होकर बाढ़ के पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव पर करीब एक दर्जन से अधिक व्यक्ति सवार थे। डूब रहे कुछ व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बाढ़ के पानी से बाहर निकाला। आधा दर्जन व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू जारी है।

घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय थाना की पुलिस वरीय अधिकारी निकल चुके हैं। लापता लोगों की तलाश स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल की जा रही है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि बाढ़ के पानी में नाव डूबने से कई लोग लापता है। जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.