Voice of Eastern India

सीवान में अपराधियों के हमले में घायल स्वर्ण व्यवसायी की मौत, दुकान में घुसकर मारी थी गोली


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
सरफराज आलम/सीवान:
सीवान जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी स्थित ‘नीरज ज्वेलर्स’ के मालिक और जाने-माने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियों और धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल दिलीप वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल

व्यवसायी की मौत के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वर्ण कारोबारियों में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद दरौली थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को भी खंगाल रही है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.