Voice of Eastern India

रिलायंस और बजाज फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा जिले के काशीचक प्रखंड के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में नवादा और नालंदा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में पार्वती गांव में छापेमारी की गई। 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रिलायंस फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, इस्लामी फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे।

पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप रजक के बेटे शंकर कुमार और रंजन कुमार के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। 

नीतीश नालंदा जिले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन और डाटा शीट बरामद की है। दोनों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.