Voice of Eastern India

पटना में छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, सीएम हाउस घेरने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्र जेपी गोलंबर के पास जुटे हैं। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए।

छात्रों के हाथ में बैनर है। उसमें लिखा है कि ना परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा। बैनर के साथ छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में गड़बड़ी मिलती है तो दोनों परीक्षाओं को रद्द कर सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराई जाए।

अभ्यर्थियों को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट पर है, जेपी गोलंबर पर छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। छात्रों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों को राजभवन जाने से रोकने के लिए गांधी मैदान के पास 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं 50 से अधिक CRPF जवानों को भी तैनात की गई थी।  
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.