Voice of Eastern India

नवादा में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर विदेशी शराब बरामद



बिहार के नवादा से शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है।

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के नवादा से शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नारदीगंज थाना क्षेत्र के मियां बिगहा में छापेमारी कर 216 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा एक्सयूवी कार को भी जब्त किया गया।

बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा, लेकिन चालक छापेमारी दल को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 

वाहन में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके विधि-विरुद्ध बालक होने की जानकारी मिली। उसे विधिवत अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.