Voice of Eastern India

आरा सदर अस्पताल में दूसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल, OPD बंद; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज



भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
संजय श्रीवास्तव/आरा:
भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। आज दूसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल मुख्य रूप से बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) के राज्यव्यापी आह्वान पर की  गई है। आरा का सदर अस्पताल का ओपीडी सुबह से ही बंद है।

मरीज के परिजन अपने से स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाते हुए दिखे।  वहीं दूसरी तरफ मरीजों का बुरा हाल है। मरीजों ने बताया कि काफी परेशानी हो रही है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ भोजपुर के  सचिव डॉक्टर विकास सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि सहरसा में दो चिकित्सकों को जो हटाया गया उनको वापस लाया जाए नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा। 

वहीं दूसरी तरफ सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि इमरजेंसी सेवा चालू है मरीजों को परेशानी नहीं हो उसका भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी तरह का लेटर भी हमें नहीं मिला है की हड़ताल है।डॉक्टरों ने ओपीडी (OPD) सेवाओं का बहिष्कार किया है। इसके कारण दूर-दराज से आने वाले सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.