Voice of Eastern India

Investor Meet में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! एक्सप्रेसवे और वाटर ट्रांसपोर्ट से विकास को मिलेगी रफ्तार



केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री सेक्टर उद्योग व्यापार बढ़ाने की जरूरत है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
बिहार इन्वेस्टर मीट 2026 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा देश काफी बड़ा है इस देश को सुखी समृद्ध विश्व गुरु बनाने का उद्देश्य पीएम ने रखा है।

देश को आगे बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री सेक्टर उद्योग व्यापार बढ़ाने की जरूरत है। बिहार की सरकार के साथ केंद्र की सरकार पूरी तरह खड़ी है। मेरी नई शादी हुई उस वक्त मेरा साला किर्लोस्कर कंपनी में मैनेजर था उस वक्त मैं बिहार आता है। उस वक्त बिहार में बिजली कटौती की परेशानी थी। 

बिहार ज्ञान की धरती रही है। पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा में काफी झगड़ा था सारा पानी पाकिस्तान लेकर जा रहा था हमने वो झगड़ा मिटाया। नेपाल में एक हाई डैम बनाया जा रहा था जिससे भारत को बिजली भी मिलती और बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा।  

नेपाल सरकार के पास पैसा नहीं है जिस वजह से प्रोजेक्ट रुका है। मैने वाटर ट्रांसपोर्ट को अधिक बेहतर बनाने की शुरुआत की है। वाटर ट्रांसपोर्ट से लॉजिस्टिक कॉस्ट में भी कमी आती है। 

आज हमारी लॉजिस्टिक कॉस्ट में भी गिरावट आई है, जिससे एक्सपोर्ट में भी काफी सहूलियत होगी। मैं जिस क्षेत्र से आता हूं वहां एक बार 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की थी। इस घटना के बाद मैने कृषि क्षेत्र में कई काम किए हैं। मेरे अपने खेत में AI सिस्टम लगा है जिससे काफी मदद मिलने लगी है। 

बिहार सरकार की किसानों को फ्री बिजली देने की जरूरत ही नहीं है किसानों को सोलर पंप दिया जाए। 

हमलोग बिहार में एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं। जिसके तहत

  • गोरखपुर सिलीगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर
  • रक्सौल हल्दिया हाईवे 
  • बक्सर भागलपुर हाई स्पीड कॉरिडोर
  • अनीसाबाद दीदारगंज कॉरिडोर 

इन एक्सप्रेसवे से दूरियां तय करने में समय काफी कम लगेगा। पटना रिंग रोड पटना के आसपास के सारे कॉरिडोर को जोड़ेगा। मुख्यमंत्री से प्रार्थना है कि सारे लॉजिस्टिक हब को पटना से बाहर ले जाइए। पटना में ट्रैफिक की कमी होगी और इनकम भी बढ़ेगा।

वहीं, अयोध्या से नेपाल तक रोड बनाया जाएगा ताकि भगवान राम और सीता माता के दर्शन में सहूलियत होगी।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.