Voice of Eastern India

गांधी जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, इन 44 बंदियों को मिलेगी आजादी



गांधी जयंती पर बिहार की जेलों में बंद बुजु्र्ग बंदियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
गांधी जयंती पर बिहार की जेलों में बंद बुजु्र्ग बंदियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में आज 44 बुजुर्ग बंदियों को रिहा किया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बेउर समेत 11 जिलों की जेलों से आजीवन सजा काट रहे बंदियों की रिहाई की जाएगी। इसमें 12 से 30 साल तक सजा काट चुके कुल 44 बंदियों को रिहाई मिलेगी। 

बता दें कि बेउर और मोतिहारी से 5-5, बक्सर से 7 बंदियों को रिहा किया जाएगा। वहीं भागलपुर से 6, छपरा से 1, मुजफ्फरपुर से 3 बंदी होंगे रिहा। इसके अलावा पूर्णिया और गया जेल से 8-8 बंदियों की रिहाई होगी। जानकारी मिली है कि रिहा होने वालों में सिर्फ एक महिला कैदी है, जिसका नाम कुम्हिआ देवी है। 

साथ ही इस दिन हत्या के पीड़ित 1820 परिजनों को 3.86 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे। जेल में बंद आरोपियों की कमाई से पीड़ितों को एक-तिहाई हिस्सा दिया जाएगा। 

ज्ञात हो कि गांधी जयंती के 150 साल पूरे होने पर 43 बंदियों को रिहाई मिली थी। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.