विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अभिषेक राज/गया जी: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देवघाट पर कई विदेशी श्रद्धालु अपने पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से पिंडदान करते नजर आए। विदेशी श्रद्धालुओं ने अपने मृत पूर्वजों, मित्रों और परिवार के सदस्यों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए पिंडदान और तर्पण किया।
बताया गया कि पूर्व में गयाजी पहुंचकर पिंडदान कर चुके विदेशी श्रद्धालुओं से प्रेरित होकर तथा गयाजी में पिंडदान की धार्मिक महत्ता के बारे में जानकारी मिलने के बाद कई अन्य विदेशी नागरिकों ने भी पिंडदान करने का संकल्प लिया है। सनातनधर्मी लोकनाथ गौड़ के नेतृत्व में इस बार कुछ 48 विदेशी पिंडदानी पहुंचे जिसमें 22 विदेशियों ने पिंडदान किया और अन्य अगले दिन करेंगे।
लोकनाथ गौड़ ने बताया कि रूस, यूक्रेन, जर्मनी, इटली, अफ्रीका सहित कई देशों से श्रद्धालुओं शामिल हैं। विदेशी श्रद्धालु भारतीय वेशभूषा धारण कर पिंडदान किया इसमें रूस, जर्मनी, इटली, यूक्रेन, घाना और लातविया सहित विभिन्न देशों के श्रद्धालु शामिल हैं।
