Voice of Eastern India

दरभंगा के यात्रियों को बड़ी राहत, इस स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई नमो भारत ट्रेन



गांधी जयंती के अवसर पर लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के ठहराव की शुरुआत हो गई।

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: गांधी जयंती के अवसर पर लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के ठहराव की शुरुआत हो गई। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सुबह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया।

नमो भारत ट्रेन सुबह 6:28 बजे लहेरियासराय हर दिन पहुंचेगी और 6:30 बजे पटना के लिए रवाना हैोगी। ट्रेन के लहेरियासराय में ठहराव से आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब पटना जाने वाले यात्रियों को बस से सफर करने या दरभंगा स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं होगी।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय में ट्रेन के ठहराव से नौकरी, इलाज और अन्य जरूरी कामों से पटना जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.