Voice of Eastern India

राज्यपाल से मिलकर तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- देश की जनता…



राज्यपाल से मिलकर बाहर निकले तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि समय लेने के बाद भी बेरीकेटिंग की गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
विजय शेखर सिंह/पटना:
राज्यपाल से मिलकर बाहर निकले तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि समय लेने के बाद भी बेरीकेटिंग की गई। शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया जा रहा था लेकिन प्रशासन का रवैया तानाशाही वाला था।

एके-47 के साथ पुलिस खड़ी थी। देश के लोकतंत्र को कोई माई का लाल खत्म नहीं कर सकता। बिहार में ही SIR की शुरुआत हुई थी। देश की जनता भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेईमानी समझ चुकी है। सब पर्दाफांस हो चुका है। 

राहुल गांधी जी से बात हुई और हमें निमंत्रण मिला है हम प्रदर्शन करें। राष्ट्रपति भवन भी हम सब जाएंगे। झारखंड में भी महागठबंधन के लोग प्रदर्शन में शामिल हैं। ज्ञानेश कुमार तो नमूना हैं, सबसे जरूरी है मोदी जी और अमित शाह को हटाना। 

ज्ञानेश कुमार को इस पद पर क्यों बैठाया गया है यह सबको पता है। ज्ञानेश कुमार को बोलने में शर्म आती है। वह लोकतंत्र का हत्यारा है और महाचोर है। जो कुर्बानी देनी पड़ेगी हम देंगे। 

गोली और जेल से हमलोग डरने वाले नहीं हैं। गवर्नर को हमने सीवान में AK 47 की भी जानकारी दी है। आज भी शांतिपूर्ण मार्च हो रहा था। AK 47 का बटन दब जाता तो क्या होता? हम सब लोग मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। जॉनी जॉनी यस पापा, चीटिंग वोट नो पापा।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.