प्रशांत किशोर ने कहा कि 7वें वेतनमान को केंद्रीय मुद्दा बनाकर सरकार और सभी राजनीतिक दलों पर दबाव बनाना होगा।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: जनसुराज के संस्थापक व विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई व्यक्ति, विधायक या विधान परिषद सदस्य अकेले शिक्षकों को 7वां वेतनमान नहीं दिला सकता।
7वें वेतनमान को केंद्रीय मुद्दा बनाकर सरकार और सभी राजनीतिक दलों पर दबाव बनाना होगा। अगर 2 लाख शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन करें तो सरकार को समाधान निकालने के लिए मजबूर किया जा सकता है।
शिक्षकों का आंदोलन पिछले 25 वर्षों से चल रहा है। अब इसे निर्णायक दिशा देने की जरूरत है। हेल्पलाइन जारी होने के बाद 18 हजार शिक्षकों ने मिस्ड कॉल कर अभियान के प्रति सहमति जताई।
2 लाख शिक्षक अभियान से जुड़ते हैं तो CM घेराव, धरना-प्रदर्शन या आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि शिक्षकों की एकता और सामूहिक आंदोलन के दम पर 7वां वेतनमान दिलाकर दिखाएंगे।
