Voice of Eastern India

पटना में साइबर अपराध के बड़े गैंग का पर्दाफाश, दो फ्लैटों में छापेमारी कर 9 गिरफ्तार



पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे फ्लैट में भी छापेमारी की, जहां से चार और साइबर अपराधियों को दबोचा गया।

पटना पश्चिमी एसपी संकेत कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में राहुल इस गिरोह का सरगना है। पुलिस के अनुसार राहुल का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

पूछताछ में राहुल ने खुलासा किया कि साल 2023 में बिहार आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राहुल मूल रूप से पटना सिटी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस साइबर गैंग के तार बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हरियाणा तक जुड़े हुए हैं। अलग-अलग राज्यों के सदस्य मिलकर इस गिरोह को संचालित कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 30 एटीएम कार्ड, 49 पासबुक, 36 चेकबुक और 2 लाख 86 हजार 400 रुपये कैश बरामद किए हैं।

फिलहाल साइबर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इसके नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

पटना में साइबर अपराध के इस बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस की जांच लगातार जारी है। अब पुलिस की नजर इस गैंग के दूसरे राज्यों में फैले नेटवर्क और इनके बैंकिंग कनेक्शन पर है।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.