Voice of Eastern India

बिहार की कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट चौधरी की हाईलेवल बैठक, इन दो मामलों में जीरो टॉलरेंस का निर्देश 



बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुई इस विशेष बैठक में मुख्य सचिव, DGP और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 

जानकारी मिली है कि बैठक में हाल के दिनों में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों की गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री को अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के प्रयासों का प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया।

महिलाओं के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.