Voice of Eastern India

वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस की दबिश, हथियार समेत दबोचे गए दो 



कटिहार जिले के बरारी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: कटिहार जिले के बरारी में लूट से पहले पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बरारी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरारी थाना क्षेत्र के मालाकार चौक स्थित एक मखाना फोड़ी में दो युवक लूटपाट और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। 

सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख दो युवक भागने लगे। पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। 

तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवकों की पहचान बरारी बस्ती निवासी 26 वर्षीय सोनू यादव और कोढ़ा थाना क्षेत्र के दीघरी निवासी 20 वर्षीय अंकित कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि अंकित के खिलाफ पहले भी बरारी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि सोनू के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.