Voice of Eastern India

नवादा रेलवे लाइन पर महिला का वीडियो वायरल, RPF ने लिया संज्ञान



वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

न्यूज़11 भारत 
नवादा/डेस्क: 
नवादा से एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला रेल पटरी पर खड़ी होकर वीडियो बनाती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस महिला की पहचान और तलाश में जुटी है.

RPF के अनुसार, शिकायत नोट कर ली गई है और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है. महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट और वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जा रही है. वीडियो में महिला कथित तौर पर कहती सुनाई देती है कि उसे किसी का डर नहीं है.

रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने को लेकर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन का सवाल उठ रहा है. आखिर महिला ने रेलवे लाइन पर वीडियो कैसे बनाया? क्या उस समय सुरक्षा कर्मियों की नजर नहीं पड़ी? इन सवालों पर भी चर्चा हो रही है. रेलवे पुलिस ने लोगों से महिला की पहचान होने पर सूचना देने की अपील की है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: जमीन विवाद को लेकर भारी तनाव, तलवार-चाकू के साथ घर घुसकर मारपीट का आरोप; जांच में जुटी पुलिस





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.