Voice of Eastern India

बिहार में IAS अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल, अधिसूचना जारी 



बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

अधिसूचना के अनुसार, सी. के. अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. अरविन्द कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

वहीं, पंकज कुमार को जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा. अमित कुमार पाण्डेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार CM के प्रधान सचिव बनेंगे IAS संजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार के हैं करीबी 

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.