Voice of Eastern India

बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन चार पदाधिकारियों का तबादला 



बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।  

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।  बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने चार वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया है। 

इस कड़ी में डॉ. जितेन्द्र नाथ सिंह को निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है, जबकि डॉ. माला श्रीवास्तव को भी निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसके अलावा डॉ. संजय कुमार को निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं का पदभार दिया गया है। साथ ही डॉ. विजय प्रकाश राय को अपर निदेशक (मुख्यालय), स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। 

जानकारी मिली है कि डॉ. संजय कुमार की नई पदस्थापना 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.