Voice of Eastern India

बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए पटना समेत 6 जिलों के DEO



बिहार श‍िक्षा व‍िभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार श‍िक्षा व‍िभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कई श‍िक्षा पदाधिकारियों को दूसरे जिलों में डीईओ और डीपीओ प्रतिनियुक्‍त किया गया है। सख्‍त छवि के आईएएस अधिकारी सीके अनिल के विभाग का अपर मुख्‍य पद संभालने के बाद इस फेरबदल की चर्चा हो रही है। 

सरस्‍वती कुमारी को अगले आदेश तक पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रत‍िन‍ियुक्‍त किया गया है। सीतामढ़ी के जि‍ला श‍िक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी प्रत‍िनियुक्‍त‍ि में सिवान के डीईओ की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।  

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में पदस्‍थापित मुकेश कुमार को भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी पद पर प्रत‍िनियुक्‍त किया गया है।  

बिहार मुक्‍त विद्यालयीय शि‍क्षण एवं परीक्षा बोर्ड से दिनेश कुमार पासवान प्रत‍िनियुक्‍त‍ि के दौरान सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

प्राथम‍िक शिक्षा उपनिदेशक प्रफुल्‍ल कुमार मिश्रा की प्रति‍नियुक्‍त‍ि पूर्वी चंपारण के डीईओ के पद पर जबक‍ि माध्‍यम‍िक शि‍क्षा के सहायक निदेशक सुभाष कुमार नवादा के जिला शिक्षा पदाधिकारी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। 

गोपालगंज के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) वि‍नय कुमार सुमन को खगड़‍िया में इसी पद पर प्रत‍िन‍ियुक्‍त किया गया है। गया के डीपीओ आनंद कुमार की प्रत‍िनियुक्‍त‍ि मुंगेर में की गई है।  

विकास कुमार डीएन को औरंगाबाद के कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर प्रत‍िनियुक्‍त किया गया है। सिवान के कार्यक्रम पदाधिकारी सैयद तारि‍क सज्‍जाद को मधेपुरा का कार्यक्रम अधिकारी प्रत‍िनियुक्‍त किया गया है।

बक्‍सर के रजनीश कुमार झा को भागलपुर, नालंदा के भोला कुमार कर्ण को गोपालगंज का कार्यक्रम पदाधिकारी प्रत‍िनियुक्‍त किया गया है। 

सिवान के कुमार अभ‍िजीत को पूर्वी चंपारण, राज्‍य श‍िक्षा शोध एवं प्रश‍िक्षण परिषद के सहायक निदेशक सूरज कुमार झा को बक्‍सर और रवि कुमार को भी बक्‍सर का कार्यक्रम पदाधिकारी प्रत‍िनियुक्‍त किया गया है।  

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.