बिहार के 9.5 लाख सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। इस कड़ी में बिहार के 9.5 लाख सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। जानकारी मिली है कि छठ से पहले ही बिहार के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार यह बड़ा तोहफा दे सकती है।
राज्य सरकार महंगाई भत्ता (DA) 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने की तैयारी में है। डीए बढ़ोतरी से करीब 9.5 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा मिलेगा। ऐसे में कर्मचारियों की मासिक सैलरी में 540 से 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है।
इसके अलावा करीब 3 लाख पेंशनर्स को भी बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा है। बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू होने की तैयारी है।
कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक चार महीने का एरियर भी मिलेगा। दिसंबर में नवंबर की बढ़ी हुई सैलरी के साथ एरियर मिलने की संभावना जताई जा रही है। फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
