Voice of Eastern India

IPS भानु प्रताप की पत्नी के खिलाफ FIR, धरना के दौरान पूजा सिंह पर लगे ये आरोप



खगड़िया के पूर्व SP भानू प्रताप की पत्नी पूजा सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
IPS भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहे विवाद के बीच अब नया मोड सामने आया है। खगड़िया के पूर्व SP भानू प्रताप की पत्नी पूजा सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

FIR मुफस्सिल थाने के थानेदार अमरजीत प्रताप सिंह ने कराई है। आरोप है कि पूजा सिंह ने एसपी के सरकारी आवास के मुख्य गेट पर 2 दिनो तक धरना देकर लोगों और अधिकारियों का रास्ता रोका। उन पर ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष की सर्विस पिस्टल पकड़ने की भी कोशिश की।

मामले में पूजा सिंह की मां, भाई, बहन, बहनोई, मौसा और एक अन्य परिचित को भी नामजद किया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह के आवेदन पर 4 नवंबर 2026 को मुफस्सिल थाना कांड संख्या 151/26 दर्ज हुआ।

आवेदन के मुताबिक, 3 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:15 से 9:15 बजे तक पूजा सिंह एसपी के सरकारी आवास के मुख्य गेट पर धरने पर बैठी रहीं। उसी दिन शाम 5 बजे से 4 नवंबर की सुबह 6:30 बजे तक भी धरना जारी रहा।

SP आवास परिसर में गोपनीय शाखा और जिला आसूचना इकाई समेत कई कार्यालय चलते हैं। वहां अधिकारियों, कर्मचारियों और वाहनों का लगातार आना-जाना रहता है।

FIR में लिखा है कि धरने के दौरान आम राहगीरों को रोका गया और मुख्य गेट से आने-जाने का रास्ता बंद किया गया। इससे सरकारी काम में रुकावट आई। थानाध्यक्ष ने पूजा सिंह से गेट से हटने को कहा तो वह कई बार उग्र हुईं। इसी दौरान सर्विस पिस्टल पकड़ने की कोशिश की।

थानाध्यक्ष के मुताबिक पूजा सिंह ने कहा कि, “मुझे शूट कर दो, एनकाउंटर कर दो। जब तक मुझे आवास के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा, मैं किसी को आने-जाने नहीं दूंगी।”

थानाध्यक्ष के आवेदन के अनुसार, पूजा सिंह से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि धनवंत सिंह राठौर और अन्य लोग उन्हें वहां लेकर आए थे।

साथ ही, उनकी मां पुष्पा देवी पारीक, भाई नीरज कुमार पारीक, बहन आरती सिंह, बहनोई सोनू सिंह, मौसा प्रह्लाद मिश्रा और धनवंत सिंह राठौर समेत अन्य करीबी लोगों ने उन्हें निर्देश दिया था कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाती, तब तक एसपी आवास के सामने से नहीं हटना है।

पत्नी से विवाद के बाद भानु प्रताप को 4 नवंबर खगड़िया SP पद से हटा दिया गया। उन्हें पुलिस मुख्यालय में अचैट कर दिया गया है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.