दीपावली-छठ पर्व पर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा तोहफा दिया है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: दीपावली-छठ पर्व पर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा तोहफा दिया है। इस कड़ी में बिहार में कुल 236 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन में घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने 134 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
इनमें उत्तर बिहार से 80 और दक्षिण बिहार से 54 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 5 दिसंबर तक चलेंगी। वहीं, दूसरे रेल जोनों की 102 ट्रेनें भी बिहार से होकर गुजरेंगी।
बता दें कि यात्रियों को पटना से 50 से अधिक शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
