सिवान पटाखा फैक्ट्री धमाके को लेकर राट्रीय जनता दल (RJD) विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: सिवान पटाखा फैक्ट्री धमाके को लेकर राट्रीय जनता दल (RJD) विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार में ब्यूरोक्रेट्स की मनमानी चल रही है। अधिकारी सरकार की बात भी नहीं मान रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पदाधिकारियों की मिलीभगत से ही बिना लाइसेंस के मिनी बम फैक्ट्री चल रही थी।
भाई वीरेंद्र ने सवाल उठाया कि आखिर बिना लाइसेंस के मिनी बम फैक्ट्री कैसे चल रही थी? ये जान-माल के नुकसान का मामला है। उन्होंने मांग की कि संबंधित पदाधिकारियों को सिर्फ सस्पेंड नहीं बल्कि बर्खास्त किया जाए।
साथ ही लाइसेंस देने के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और बिना लाइसेंस फैक्ट्री चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो आगे भी लोगों की जान जा सकती है।
