पूर्वी चंपारण में पत्नी की हत्या के बाद बवाल! आरोपी पति के घर के सामने परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद मृतका के परिजनों ने आरोपी के घर के सामने ही शव का अंतिम संस्कार किया.
न्यूज़11 भारत
ढाका/डेस्क: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव में पत्नी की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद मृतका के परिजनों ने आरोपी के घर के सामने ही शव का अंतिम संस्कार किया. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना का दृश्य देखकर इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 14 नवंबर की रात करसहिया गांव निवासी भगत प्रसाद कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री रंगीता कुमारी को उसके पति कुंदन कुमार ने फोन कर घर के पास बुलाया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और एसआईटी का गठन किया.
पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति कुंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढे में छिपाने की बात स्वीकार की.
वहीं, मृतका के परिजनों द्वारा आरोपी पति के घर के सामने शव का अंतिम संस्कार किए जाने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े
