Voice of Eastern India

बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक, युवाओं के रोजगार को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला 



आज दोपहर 12:30 बजे से मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में बैठक शुरू होगी.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज बुधवार को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गयी है. आज दोपहर 12:30 बजे से मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में बैठक शुरू होगी. इस बैठक में आज ग्रामीण कार्य, पंचायती राज और पथ निर्माण विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. साथ ही युवाओं के रोजगार और नए अवसरों को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है. 

आज कैबिनेट की बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों में नए पदों के सृजन के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. विकास योजनाओं और प्रशासनिक जरूरतों से जुड़े कई अहम एजेंडों पर विचार संभव है. कैबिनेट के फैसलों और निर्णय सूची पर अब सबकी नजरें टिकी है. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: भरी महफिल में युवती ने पूर्व विधायक को जमकर पीटा, छेड़खानी का लगाया आरोप





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.