पटना में धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती, CM सम्राट चौधरी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और राज्यपाल हुए शामिल
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय और शोषण के खिलाफ था. उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राज्यपाल सैयद अता हुसैन ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान और संघर्ष को याद किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय और शोषण के खिलाफ था. उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आदिवासी समाज के विकास के लिए लगातार काम कर रही है.
राज्यपाल सैयद अता हुसैन ने भी बिरसा मुंडा को आदिवासी गौरव का प्रतीक बताते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: छठ को लेकर पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री
