Voice of Eastern India

बड़ी खबर! 19 नवंबर से इंटर और 23 नवंबर से मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा  



इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. बिहार बोर्ड ने  मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी. वहीं मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक चलेगी. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी. 
पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. स्कूलों को 17 और 18 नवंबर को प्रश्नपत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त करनी होंगी.

इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. जबकि मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर को होगी.

सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित रहने या अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. वहीं पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल और इंप्रूवमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा से छूट दी गई है.
विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: छठ को लेकर पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.