आज 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और कल 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से 8 बजे तक यातायात में व्यवस्था बदलाव किया गया है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: छठ महापर्व पर पटना की यातायात व्यवस्था में दो दिनों तक बदलाव रहेगा. आज 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और कल 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से 8 बजे तक यातायात में व्यवस्था बदलाव किया गया है.
अशोक राजपथ, कारगिल चौक से दीदारगंज तक सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. इसके अलावा जुड़ने वाले सभी लिंक रोड बेली रोड, पुरानी बाइपास, न्यू बाइपास आदि से आने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे.
जेपी गंगा पथ दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों फ्लैंक में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन और पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की ओर उत्तर से दक्षिण दिशा में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. वहीं वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी दिए गए है.
दीघा-आशियाना मार्ग बंद होने पर वाहन रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए बेली रोड जा सकेंगे.
छठ व्रतियों के लिए खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में छठव्रतियों के वाहनों की पार्किंग कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर की तरफ छठव्रतियों के वाहन जा सकेंगे.
