पाटलिपुत्र में तीन, बांकीपुर एवं पटना सिटी का एक-एक अस्थायी तालाब की विशेष व्यवस्था
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: राज्यभर में छठ महापर्व की धूम देखने को मिल रही है. आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि कल 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. इस साल पटना नगर निगम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में छठ महापर्व मनाने की कोशिश में जूता है. छठ घाटों पर सेग्रिगेशन प्वॉइंट तैयार किये गए हैं.
पाटलिपुत्र अंचल के अंतर्गत 17 घाटों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था
पटना नगर निगम द्वारा निम्नलिखित घाटों पर अर्घ्य की तैयारी
1. नकटा दियार
2. जहाज घाट
3. रामजीचक स्कूल
4. रामजीचक
5. रामजी बाटा घाट
6. चैनपुर कोठी घाट
7. चैनपुर कोठी
8. शिवा घाट
9. दीघा-पाटीपुल घाट
10. मीनार घाट
11. जेपी सेतू/जनार्दन घाट
12. गेट संख्या 93 घाट
13. गेट नंबर 88 घाट
14. गेट नंबर 83 घाट (संत माइकल स्कूल)
15. कुर्जी घाट
16. बांस घाट
17. कलेक्ट्रेट घाट
पाटलिपुत्र अंचल के अंतर्गत एलसीटी घाट, राजापुर पुल घाट एवं पहलवान घाट पर पटना नगर निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अस्थायी तालाबों का निर्माण कराया गया है.
नूतन राजधानी अंचल के अंतर्गत महेंद्रू घाट पर भी अर्घ्य की व्यवस्था की गयी है.
बांकीपुर अंचल में कुल 17 घाटों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है.
1. वंशी घाट
2. काली घाट (दरभंगा हाउस)
3. कदम घाट
4. पटना कॉलेज घाट
5. कृष्णा घाट
6. गांधी घाट
7. बड़हड़वा घाट
8. गोलकपुर बालू घाट
9. पटना लॉ कॉलेज घाट
10. रानी घाट
11. बीएन राय घाट
12. गुलबी घाट
13. बालू घाट
14. घघा घाट
15. रौशन घाट
16. देवराहा बाबा घाट
17. जगरनाथ घाट/चौधरी टोला घाट
टीएन बनर्जी घाट एवं मिश्री घाट पर पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां अर्घ्य की व्यवस्था नहीं है.
वहीं बड़हड़वा घाट पर पक्के तालाब की भी विशेष व्यवस्था की गयी है, जहां एक साथ लगभग 50 व्रती अर्घ्य दे सकेंगे. काली घाट पर गंगा का जलस्तर दूर होने के कारण पोकलेन मशीन की सहायता से नहर (कनाल) का निर्माण कराया गया है, जिसके माध्यम से गंगा का जल घाट तक पहुंचाया जा रहा है.
अजीमाबाद अंचल के अंतर्गत सभी 26 घाटों पर छठ महापर्व के लिए अर्घ्य की तैयारियां पूरी
1. घसियारी घाट
2. कोयला घाट
3. नरकट घाट
4. पथरी घाट
5. लोहरवा घाट
6. मठ केदारनाथ घाट/हनुमान घाट
7. गोसाईं घाट
8. राजा घाट
9. करनालगंज घाट
10. गाय घाट
11. कंटाही घाट
12. भद्र घाट
13. महावीर घाट
14. पटन देवी घाट
15. नौजर घाट
16. कॉलोनी घाट
17. चित्रगुप्त घाट
18. सीढ़ी घाट
19. दुल्ली घाट
20. आर्दश घाट
21. मितन घाट
22. सीता घाट
23. खाजेकलां घाट
24. टेढ़ी घाट
25. महाराज घाट
26. केशवराय घाट
पटना सिटी क्षेत्र में कुल 26 घाटों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था की गयी है. अब्दुल रहमानपुर घाट पर अस्थायी तालाब का निर्माण कराया गया है.
पटना सिटी में निम्नलिखित घाटों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था
1. मिरचाई घाट
2. हीरानंद साह घाट
3. झाउगंज घाट
4. कंगन घाट
5. गुरु गोविंद सिंह कॉलेज घाट/किला घाट
6. खिड़की घाट
7. पत्थर घाट
8. अदरक घाट
9. गड़ेरिया घाट
10. पिरदमरिया घाट
11. नंद टोला घाट
12. नरूद्दीनगंज घाट
13. बुंदेल टोली घाट
14. दमराही घाट
15. शरीफागंद घाट
16. जुमराही घाट
17. अब्दुल रहमानपुर घाट
18. नुरपुर घाट
19. रिकाबगंज घाट
20. गंगा मंदिर घाट
21. पंचमुखी घाट
22. शिव घाट
23. महावीर घाट
24. पश्चिमी दीदारगंज घाट
25. पूर्वी दीदारगंज घाट
26. दीदारगंज बालू घाट
इसे भी पढ़ें: छठ महापर्व पर सूर्यास्त-सूर्योदय की टाइमिंग जारी, पटना से पूर्णिया तक जानें समय
