Voice of Eastern India

अररिया में भीषण सड़क हादसा! तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 6 की मौत



स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी सात लोगों को नहर से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया.

न्यूज़11 भारत 
अररिया/डेस्क: 
अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना की संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे. सभी सिकटी के भपटियाही में तिलक समारोह में शामिल होकर सुपौल के पिपरा बाजार जा रहे थे. इसी दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी सात लोगों को नहर से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वही एक का इलाज जारी है. 
इधर जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को नहर से बाहर निकाला गया.

इसे भी पढ़ें: बड़कागांव के 13 माइल घाटी में HP गैस सिलेंडर लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.