Voice of Eastern India

छठ व्रतियों के लिए राहत की खबर! बिहार में बारिश नहीं, लेकिन बढ़ेगी ठंड



मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
छठ महापर्व पर बिहार में मौसम को लेकर राहत भरी खबर है. आज संध्या अर्घ्य और कल उषा अर्घ्य के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह साफ़ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि ठंड हल्की बढ़ सकती है. 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल पटना में दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि आज शाम के वक्त छठ घाटों पर हल्की कनकनी महसूस हो सकती है. वहीं कल भोर में कुहासा छाये रहने की संभावना है. ऐसे में सुबह के वक्त कड़ाके की ठंड लग सकती है.

इसे भी पढ़ें: लदमा में घुड़दौड़ की तैयारियां तेज,  विजेता को मिलेगी ‘थार’; दूर-दूर से पहुंच रहे घुड़सवार

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.