बिहार में सबसे पहले किशनगंज में शाम 4:49 बजे सूर्यास्त होगा, जबकि सबसे अंत में भभुआ में शाम 5:08 बजे सूर्यदेव अस्त होंगे.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: छठ महापर्व को लेकर मौसम विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी किया है. आज 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि कल 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा.
बिहार में सबसे पहले किशनगंज में शाम 4:49 बजे सूर्यास्त होगा, जबकि सबसे अंत में भभुआ में शाम 5:08 बजे सूर्यदेव अस्त होंगे.
राजधानी पटना में 15 नवंबर को शाम 5:01 बजे सूर्यास्त और 16 नवंबर को सुबह 6:07 बजे सूर्योदय होगा. पूर्णिया और अररिया में शाम 4:51 बजे, भागलपुर में 4:54 बजे और मुजफ्फरपुर में 4:59 बजे सूर्यास्त होगा. गया में शाम 5:03 बजे, जबकि रोहतास और बक्सर में शाम 5:06 बजे सूर्यास्त का समय निर्धारित है.
मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलग-अलग समय-सारणी जारी की है. व्रतियों और श्रद्धालुओं से निर्धारित समय से पहले घाटों पर पहुंचने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: छठ व्रतियों के लिए राहत की खबर! बिहार में बारिश नहीं, लेकिन बढ़ेगी ठंड
