Voice of Eastern India

BPSSC के अध्यक्ष नियुक्त हुए जे.एस. गंगवार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना




जे.एस. गंगवार बने BPSSC अध्यक्ष


जे.एस. गंगवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
बिहार सरकार ने जे.एस. गंगवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है. गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अधिनियम, 2016 की धारा 3(1) के तहत जे.एस. गंगवार की नियुक्ति की गई है. वह अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त आयोग के अध्यक्ष पद का प्रभार संभालेंगे. यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

सरकार ने पूर्व अध्यक्ष के.एस. द्विवेदी को पद से मुक्त कर दिया है. के.एस. द्विवेदी भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. बिहार सरकार ने जे.एस. गंगवार की नियुक्ति और के.एस. द्विवेदी को पदमुक्त किए जाने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें- पल्स संजीवनी हेल्थकेयर की याचिका पर सुनवाई, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.