Voice of Eastern India

कल वैशाली आयेंगे PM मोदी, चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा; कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री  






पीएम मोदी का बिहार दौरा













आज रात से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी. वहीं कई रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है.  
























न्यूज़11 भारत 
वैशाली/डेस्क: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. PM मोदी के वैशाली दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है. आज रात से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी. वहीं कई रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है.  

वैशाली के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव  

  • आज 20 नवंबर रात 10 बजे से 21 नवंबर सुबह 8 बजे तक कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पर ट्रक और व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री रहेगी. 
  • गांधी सेतु पर 21 नवंबर सुबह 5 से 8 बजे तक ट्रक और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. 
  • समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण से वैशाली आने वाले व्यावसायिक वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा. 
  • पटना जाने वाले वाहन महुआ-फकुली-मुजफ्फरपुर मार्ग से आवागमन करेंगे. 
  • प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े वाहनों को पूर्वी लेन से प्रवेश की अनुमति है. वहीं बनारसी चौक से पूर्वी लेन में प्रवेश बंद रहेगा.

इसे भी पढ़ें: BPSSC के अध्यक्ष नियुक्त हुए जे.एस. गंगवार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
 
















संबंधित सामग्री






Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.