Voice of Eastern India

पटना यूनिवर्सिटी में आज लगेगा रोजगार मेला, प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर



सुबह 10 बजे से जयप्रकाश नारायण अनुसंधान भवन में जॉब फेयर शुरू होगा.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
पटना यूनिवर्सिटी में आज 20 नवंबर को रोजगार मेला लग रहा है. इसमें 15 प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को नौकरी का मौका देगी. सुबह 10 बजे से जयप्रकाश नारायण अनुसंधान भवन में जॉब फेयर शुरू होगा. 15 कंपनियों के HR प्रमुख और चयन टीम अभ्यर्थियों का चयन करेंगे. इस रोजगार मेला में ग्रेजुएशन पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं को ही नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा.  2025 बैच के ग्रेजुएट भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे.  

कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह जॉब फेयर का उद्घाटन करेंगे. इस रोजगार मिले का आयोजन महिंद्रा प्राइड क्लासरूम और नांदी फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा है. 

रोजगार मेला में आने वाले अभ्यर्थियों को  अपडेटेड CV और पासपोर्ट साइज की चार रंगीन तस्वीरें लेकर आने का निर्देश दिया गया है. पटना यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की इस पहल से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बड़ी कोशिश की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में दवा दुकानों पर छापेमारी, 17 से ज्यादा जगहों पर मिली गड़बड़ी!





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.