करीब 15 मिनट तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: आज शुक्रवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे. जानकारी के अनुसार कल 21 नवंबर को पीएम मोदी के बिहार आगमन को लेकर सीएम सम्राट पूर्व सीएम नीतीश को आमंत्रण देने पहुंचे थे.
दरअसल कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वैशाली में उनका आगमन होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर बने ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन करेंगे.
इस कार्यक्रम की जानकारी देने और उन्हें आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे. करीब 15 मिनट तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई.
इसे भी पढ़ें: 22 नवंबर से शुरू होगा विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, जानिए इस बार क्या होगा खास
