Voice of Eastern India

प्रेमी के साथ घूमने गई छात्रा से छेड़खानी, युवकों ने की मारपीट; वीडियो वायरल



छात्रा को जबरन खींचने लगे 3-4 युवक, बार-बार छोड़ने की लगाती रही गुहार; पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार.

चंद्र प्रकाश/न्यूज़11 भारत 
मुजफ्फरपुर/डेस्क:
जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. काशीरामपुर बांध इलाके में एक छात्रा से छेड़खानी और उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में तीन से चार मनचले युवक एक छात्रा से छेड़खानी करते और उसे जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास करते दिख रहे हैं. इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद उसके प्रेमी के साथ भी मारपीट की गई. यह मामला बोचहां थाना क्षेत्र के काशीरामपुर बांध इलाके का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो के अनुसार, छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक से बांध के सुनसान इलाके में पहुंची थी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया. इसके बाद युवकों ने उन्हें पकड़ लिया. आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसे जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया. छात्रा के पुरुष मित्र ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी देने लगे.

इस दौरान एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा. वीडियो में छात्रा बार-बार युवकों से छोड़ देने की गुहार लगाती सुनाई दे रही है. वह अपने पुरुष मित्र के बारे में कहती है कि दोनों की शादी होने वाली है, इसके बावजूद युवक उन्हें परेशान करते रहे. युवती फोन लगाकर अपनी बहन से बात कराती है. उसके बाद मां को फोन से बात कराने की बात कहती दिख रही है, लेकिन युवक पापा से बात कराने की जिद पर अड़ा रहा. जब बात नही कराई तो युवती को खींचकर ले जाने का प्रयास करते दिख रहा है. 

तीन युवक गिरफ्तार 

इधर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स को वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि शोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ एवम अभद्र व्यवहार करते और लड़के के साथ मारपीट करते कुछ लड़के दिख रहे हैं. 

इस वायरल वीडियो का सत्यापन किया गया तो पाया गया कि यह वीडियो काशीरामपुर बांध का है. इसमें सत्यापन कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में बोचहां थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: आज बिहार आयेंगे PM मोदी, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन; हजारों योजनाओं की देंगे सौगात
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.