Voice of Eastern India

बिहार में सॉल्वर गैंग को लेकर बड़ा खुलासा, NEET UG और री-NEET के बाद दारोगा भर्ती परीक्षा तक पहुंची जांच




सॉल्वर गैंग की जांच दारोगा भर्ती तक पहुंची


EOU डॉ. सम्राट के ठिकाने से मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दारोगा, सिपाही और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं से जुड़े कथित नेटवर्क की जांच कर रही है।

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
बिहार में भर्ती परीक्षाओं में कथित सॉल्वर गैंग की संलिप्तता की जांच अब नीट यूजी और री-नीट से आगे बढ़कर दारोगा भर्ती परीक्षा तक पहुंच गई है. जांच एजेंसियां दारोगा भर्ती, शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय बताए जा रहे सॉल्वर नेटवर्क के संबंधों की पड़ताल कर रही हैं.

जांच के तहत डॉ. सम्राट के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फोन से संदिग्ध चैट, संपर्क और लेन-देन से जुड़े सुराग मिलने का दावा किया गया है.

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) दारोगा भर्ती, सिपाही भर्ती, एनएमएम और शिक्षक पात्रता परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े तार खंगाल रही है. एजेंसी का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में सेंधमारी के कथित पूरे नेटवर्क का पता लगाना है. जांच एजेंसियां दस्तावेजों, मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं. मामले में नेटवर्क से जुड़े लोगों और परीक्षाओं में उनकी संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balen Shah, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत 

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.