Voice of Eastern India

घर से 7.400 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार… एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज




शेरघाटी में 7.4 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार


बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फूलवंती देवी को गिरफ्तार किया। उसके घर से 7.4 किलो गांजा बरामद हुआ।

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
शेरघाटी/डेस्क:
शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला को 7 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान कोठवारा गांव निवासी विजय तांती की पत्नी फूलवंती देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने गांजा महिला के घर से बरामद किया है.

इस मामले में बहेरा थाना में कांड संख्या 203/26, दिनांक 24 नवंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी)(ii)(बी), 25 एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.