औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई
जांच अभियान में कुल 164 प्रकार की दवाएं जब्त की गयी, जिसकी कुल कीमत ₹1,02,116 रुपये है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार के 17 जिलों में औषधि नियंत्रण विभाग ने सघन जांच और छापेमारी की. इस दौरान राज्यभर में बिना लाइसेंस संचालित दो दवा प्रतिष्ठान पकड़े गए. जांच अभियान में कुल 164 प्रकार की दवाएं जब्त की गयी, जिसकी कुल कीमत ₹1,02,116 रुपये है.
वहीं जांच के दौरान पटना के चार दवा प्रतिष्ठानों की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई. बद्री फार्मा और सरस्वती फार्मा में औषधि नियमों का उल्लंघन पाया गया. जबकि मां भवानी ड्रग हाउस से एक्सपायरी और गलत लेबल वाली दवाएं बरामद की गयी.
इसके अलावा गयाजी, पूर्वी चंपारण और पूर्णिया में भी अवैध दवा प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई. कई दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए हैं.
छह प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मिला है. वहीं 13 अन्य को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है. औषधि नियमों के उल्लंघन पर विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है.
इसे भी पढ़ें: घर से 7.400 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार… एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
