Voice of Eastern India

BPSC TRE-4 में आवेदन का महा-रिकॉर्ड! 33,320 पदों के लिए 10 लाख से अधिक आवेदन 



बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

न्यूज11 भारत, बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) में आवेदन का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। आयोग को इस भर्ती के लिए कुल 10,00,550 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ TRE-4 बीपीएससी के इतिहास में सबसे अधिक आवेदन पाने वाली परीक्षा बन गई है।

AEDO परीक्षा का रिकॉर्ड भी टूटा

TRE-4 ने आवेदन के मामले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा को भी पीछे छोड़ दिया है। AEDO परीक्षा में करीब 9.97 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि TRE-4 में यह आंकड़ा 10 लाख 550 तक पहुंच गया है।

BPSC TRE-4 के तहत बिहार में कुल 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए 10 लाख से अधिक आवेदन मिलने से प्रतियोगिता का स्तर काफी बड़ा हो गया है।

आवेदन के इन आंकड़ों से साफ है कि बिहार के युवाओं में सरकारी शिक्षक बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब अभ्यर्थियों की नजर भर्ती परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया पर टिकी है।

TRE-4 का यह आंकड़ा न केवल शिक्षक भर्ती की लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि बिहार में सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी सामने लाता है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.