Voice of Eastern India

BTSC अभ्यर्थियों का पैदल मार्च


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना डेस्क :
पटना में एक बार फिर नौकरी की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। BTSC लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला। हालांकि, मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की रणनीति थी, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। 

सरकार को अल्टीमेटम 

मार्च निकालने के दौरान बीटीएससी लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

लगातार लगाते रहे नारे 

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि BTSC लैब टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए और बहाली की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी लगातार “बहाली पर से रोक हटाओ, जल्द बहाली कराओ” के नारे लगाते रहे।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.