Voice of Eastern India

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-‘प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने JDU के नाम से ‘यूनाइटेड’ शब्द हटाकर पार्टी का नाम ‘जनता दल नीतीश’ किए जाने की बात कही थी। श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे सबसे बड़े नेता हैं। अगर पार्टी में इस तरह का प्रस्ताव आता है, तो उसे सर्वसम्मति से पास किया जाएगा।

वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के नाम पर जगहों के नामकरण और प्रतिमा लगाए जाने की मांग पर श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार के पास प्रस्ताव आने पर उसकी समीक्षा की जाएगी और समीक्षा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

IRCTC मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह न्यायालय का मामला है। न्यायालय पूरे मामले को देख रहा है और न्यायालय जो फैसला करेगा, उसे सभी को मानना होगा।

वहीं, बख्तियारपुर का नाम नीतीश कुमार के नाम पर किए जाने के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं और बिहार के विश्वकर्मा हैं। अगर नाम बदलने का प्रस्ताव आता है, तो नाम बदलने में कोई दिक्कत नहीं है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.