Voice of Eastern India

MLC चुनाव के बीच JDU में सुलह की कवायद, संजय झा ने किया ऐलान, कहा- ललन सिंह…



जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा मामला पार्टी के संज्ञान में है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा/पटना:
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा मामला पार्टी के संज्ञान में है। उन्होंने साफ किया कि यह मामला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

पार्टी ने ललन सिंह से इस मुद्दे पर बातचीत की है और उन्हें ही दोनों नेताओं के बीच बातचीत कर मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। संजय झा ने उम्मीद जताई कि ललन सिंह दोनों नेताओं से बात करके इस विवाद का कोई रास्ता जरूर निकालेंगे।

संजय झा के इस बयान के बाद जेडीयू की रणनीति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब तक जिस विवाद को लेकर पार्टी के भीतर लगातार बातचीत और मैनेजमेंट की कोशिशें चल रही थीं, उसमें अब ललन सिंह को आगे किया गया है।

यानी इस पूरे मामले में अगली बड़ी भूमिका ललन सिंह की रहने वाली है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.