Voice of Eastern India

अब मिनटों में होगा मामलों का निपटारा, जान लें सरकार की खास व्यवस्था


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें। अभियान के तहत जागरूकता वाहन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपसी सहमति से मामलों का निपटारा 

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। यहां आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विशेष लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित मामलों का समाधान कराने की अपील की।

लोगों को जागरूक करेगा वाहन 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को विशेष लोक अदालत के महत्व एवं लाभों की जानकारी देगा, ताकि अधिक से अधिक वादकारी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा करा सकें।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.