Voice of Eastern India

दिल्ली में विनोद तावड़े से मिले सीएम सम्राट, राष्ट्रीय महामंत्री और UP प्रभारी बनने पर दी बधाई


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा नेता विनोद तावड़े से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तावड़े को भारतीय जनता पार्टी का पुनः राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संगठनात्मक बदलाव के बीच मुलाकात

इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी ने तावड़े को पारंपरिक शॉल पहनाया और गुलदस्ता भेंट किया। दोनों नेता पारंपरिक परिधान में नजर आए। सम्राट चौधरी ने कहा कि विनोद तावड़े का कुशल संगठनात्मक नेतृत्व पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और सुखद एवं ऐतिहासिक परिणाम लेकर आएगा। यह मुलाकात भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में हालिया बदलाव के बीच हुई है।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.