Voice of Eastern India

नशामुक्त बिहार बनाने की पहल तेज, एक महीने तक चलेगा जागरूकता अभियान



आज से पूरे बिहार में नशामुक्ति जागरुकता अभियान को शुरू किया गया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
आज से पूरे बिहार में नशामुक्ति जागरुकता अभियान को शुरू किया गया है। यह जागरुकता अभियान एक महीने तक चलेगा। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं, छात्रों, जीविका दीदियों और सरकारी कर्मियों को सीएम सम्राट ने शपथ दिलाई है। 

बिहार को नशामुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर नशामुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया है। साथ ही, दीप प्रज्वलित कर नशामुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ भी किया है। 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री मदन साहनी और मंत्री संजय टाइगर भी मौजूद रहे।

इस नशामुक्ति जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक, स्वस्थ और सशक्त बिहार के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, आम जनता से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और बिहार को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की जाएगी।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.